13 सूत्री मांगो को लेकर विधायक मदेरणा को सौंपा ज्ञापन
जोधपुर। नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवको ने 13सूत्री मांगो को लेकर बुधवार को ओसियां विधायक सुश्री दिव्या मदेरणा को जोधपुर स्थित मदेरणा हाउस पर जाकर ज्ञापन दिया ।
नागरिक सुरक्षा के यूसूफ खान ने मीडिया जानकारी में बताया कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक आपदा में हर समय तत्पर रहते है।
आपदा प्रबंधन एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो के समक्ष हर सरकारी कार्यालयो में कार्यरत हैं,जिन्हें नियमित 12महिना संविदा पर ड्यूटी लगाने ,पीएफ ईएसआई की कटौती ,तीन साल का नवीनीकरण हटाकर 60वर्ष तक सेवानिवृति करने ,ओसियां मुख्यालय पर नागरिक सुरक्षा उपकेंद्र खुलवाने सहित अन्य मांगों को लेकर विधायक मदेरणा को ज्ञापन सौंपा।
विधायक मदेरणा ने सिविल डिफेंस के स्वयसेवको की आपदा के दौर में जनहित की सेवाओ की सराहना करते हुए शीघ्र मुख्य मंत्री को सम्पूर्ण मांगों को पूर्ण करने को लेकर उनको आश्वस्त किया।
इस दौरान नागरिक सुरक्षा के स्वयसेवक तुषार ओझा ,प्रतापराम ,मूलाराम ,मुकेश कुमार ,रामेश्वर जान्दू सहित अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे।