हाजियों का रोटी हाउस (मित्रमंडली) ने किया इस्तकबाल
हाजियों के जोधपुर आने का सिलसिला जारी
जोधपुर। अब्दुल रहीम साँखला ने जानकारी देते हुए बताया कि मुक़ददस हज के फराइज व इबादात कर जोधपुर लौटे हाजियों का रोटी हाउस जोधपुर मित्रमंडली एंव समाजसेवीयों व समाजिक संगठनों मोज्जिज बुजुर्ग प्रबुद्धजनों ने हाजी इसरार अहमद साहिब रिटायर्ड ( रेलवे वर्कशॉप ) व आपकी अहलिया का इस्तक़बाल किया।
मुल्क व सूबा ए राजस्थान में अमन-चैन तरक्की खुशहाली, व रहमत की बारिश बरसे एंव मोहब्बत अपनायत बनी रहे इसके लिए दुआएं की गई । इस मुबारक मौक़े पर आप सभी की शिरकत रही । अब्दुल रहीम साँखला, भूरजी सामरिया,अतीक सिद्दीकी, अब्दुल सलीम मौलानी, अब्दुल गफूर ( टेलर मास्टर ) राजू भाई, मोहम्मद इब्राहिम (इबू बा) आप सभी की शिरकत रही।