कलाकारों के क्रिकेट फाइनल का खिताब माजीसा रॉयल चैलेंजर्स के नाम
खिलाड़ियों, भामाशाहों, कलाकारों , सेवारत सेवादारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया
जोधपुर। कलाकारों में संगीत क्षेत्र के साथ खेलजगत में रुचि को देखते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने एवं आपसी भाईचारा, प्रेम, एकता की भावना कायम रखने के उद्देश्य से समाजसेवी रायचंद सोनी (मड़िया-सिरोही हाल दुबई निवासी) द्वारा अपने माता-पिता स्मृतिशेष मनरुप सोनी-गीता देवी के दिव्याशीष, भामाशाहों और कलाकारों के सहयोग से वरिष्ठ कलाकार कालूराम प्रजापति, हनुमान सिंह इंदा, त्रिलोक सिंह नग्सा, चंद्रसिंहमामा, महेंद्र सिंह पंवार, कुशल बारठ, मोईनुद्दीन मचचला, दिलीप गवैया के मार्गदर्शन में तथा कलाकारों, भामाशाहों और खेलप्रेमियों की मेजबानी में माता का थान स्थित एल.एस. सांखला स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित 4 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला गया।
आयोजन समिति के गोविन्द राव और पप्पु भाट बंजारा ने बताया कि प्रतियोगिता में जोधपुर की छ: टीमें जिनमें जोधाणा इंडियंस (कप्तान पप्पू भाट बंजारा), जोधाणा टाइटंस (कप्तान नटवर झीतड़ा), माजीसा रॉयल चैलेंजर्स (कप्तान सुरेंद्र सिंह राणावत), जोधपुर सुपर किंग्स (कप्तान महेंद्र सागर), राजस्थान राइजिंग स्टार्स (कप्तान अमित गोस्वामी), राजपुरोहित रॉयल्स इलेवन (कप्तान उदय सिह राजपुरोहित) आदि टीमों ने भाग लिया।
सेमीफाइनल जोधाणा टाइटंस का राजस्थान राइजिंग स्टार्स के बीच और माजीसा रॉयल चैलेंजर्स का जोधाणा सुपर किंग्स के बीच खेला गया। सेमीफाइनल में विजेता जोधाणा टाइटंस और माजीसा रॉयल चैलेंजर्स के बीच फाइनल महासंग्राम हुआ। जिसमें माजीसा रॉयल चैलेंजर्स ने विजेता का खिताब जीता।
समापन समारोह में बतौर अतिथि उपस्थित वरिष्ठ लोक व भजन गायक त्रिलोक सिंह नग्सा द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी तथा खिलाड़ियों, भामाशाहों, कलाकारों और आयोजन को सफल बनाने में सेवारत सेवादारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान महेंद्र सिंह राठौड़, छोटू सिंह रावणा, पंकज जांगिड़, खुशबू कूंभट, गीता मेवाड़ा, मंजू डागा, सुनीता राव, रेणु गुर्जर सहित अनेक कलाकारों, भामाशाहों, अतिथियों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों व आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।