राजस्थान संगीत नाटक अकादमी को फिनाले में मिली बाल बाल प्रतिभाएं

बीकानेर के चौतन्य शहल और जयपुर की तनिष्का श्रीवास्तव को मिलेगा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का बाल पुरस्कार

बीकानेर और जयपुर ने मारी बाजी

जोधपुर। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी,जोधपुर द्वारा आयोजित  बाल प्रतिभा खोज योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय शास़्त्रीय गायन व नृत्य प्रतियोगिताओं का उत्साह भरा समापन मंगलवार को खचाखच भरे अकादमी सभागार में हुआ।
समापन समारोह में राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री कला मर्मज्ञ श्री रमेश बोराणा ने कहा कि शास़्त्रीय  संगीत व नृत्य जीवन में बढते कोलाहल के बीच नई पीढी का रूझान भारतीय कला क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है। शास़्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में राजस्थान के कलाकारों ने अपनी पहचान  अंतरराष्ट्रिय स्तर पर बनाई है।  श्री बोराणा ने यह भी कहा कि  शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षैत्र में  बच्चों को बच्चे ही रहने दो। विजेताओं को श्री बोराणा नेे पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र. प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें प्रथम पुरस्कार स्वरूप 11,000/-,द्वितीय को सात हजार व तीसरे विेजेता को पांच हजार और सान्त्वनला पुरस्कार के रूप में दो दो  हजार रूपये पुरस्कार प्रदान दिया। अकादमी अध्यक्ष महोदया श्रीमती बिनाका जेश ने बताया कि राज्य स्तरीय शास़्त्रीय गायन व नृत्य प्रतियोगिता में दो दिवसीय प्रतियोगिता में शास़्त्रीय गायन वर्ग में बीकानेर  के चौतन्य सहल प्रथम, भीलवाडा की आलिया सैन द्वितीय, जोधपुर की हिताक्षी ठठेरा तृतीय बांसवाडा के धन्य सोमपुरा व जयपुर के तनिष्क  श्रीवास्तव को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया गया । निर्णायको के निर्णयानुसार राजसंमद के श्री रूद्वादित्य को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
इसी प्रकार शास़्त्रीय नृत्य में जयपुर के श्री तनिष्क श्रीवास्तव को प्रथम, दौसा की अवनि जैन को द्वितीय, जोधपुर के मेहू सुनिल वर्मा को तृतीय एवं जोधपुर की यशस्वी व मानवी को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया गया ।    
अकादमी सचिव श्री लक्ष्मीनारायण बैरावा ने बताया कि राज्य स्तरीय बाल व नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को चयनित करने में निर्णायक मंडल ने बाल कलाकारों के गायन व नृत्य की बारीकी से अध्ययन कर सुझबूझ पश्चात  निर्णय लिया । शास़्त्रीय गायन व नृत्य के निर्णायकों के रूप में श्री डीबी क्षीरसागर, डा.स्वाति शर्मा , श्रीमती रेखा ठक्कर व सुश्री ज्योति गोस्वामी ने प्रतिभागियों का चयन किया। श्री बैरावा ने यह भी बताया कि गायन व वादन में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को अकादमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बाल प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा । प्रतियोगिताओं में पर्यवेक्षक अकादमी उपाध्यक्ष
श्रीमती अनिता ओर्डिया व मंच संचालन सुश्री शैला माहेश्वरी ने किया ।  
कार्यक्रम में अकादमी के कोषाध्यक्ष श्री रमेश भाटी,जोधपुर व सदस्य श्री शब्बीर हुसैन, जे सी मालू , श्री अरूण सिंह चारण व श्री रमेश कंदोई उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button