आबकारी निरोधक दल की सघन रेड
3 महत्त्वपूर्ण अभियोग दर्ज कर व्यापक कार्यवाही की गई
अवैध स्प्रिट सप्लायर राणाराम विश्नोई न्यायिक अभिरक्षा रिमांड पर
जोधपुर। अवैध शराब, स्प्रिट फैक्ट्री की धरपकड़ के अभियान के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर श्री रामचन्द कडेला एवं आबकारी अधिकारी श्री पोमाराम के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अन्जुम ताहिर सम्मा एवं सहायक आबकारी अधिकारी हुकमसिंह के नेतृत्व में आबकारी निरोधक दल जिला जोधपुर के कार्य क्षेत्र में 8 जुलाई को सघन रेड के दौरान आबकारी निरोधक दल जोधपुर पश्चिम एवं जोधपुर ग्रामीण में 3 महत्त्वपूर्ण अभियोग दर्ज कर दो अवैध मदिरा फैक्ट्री, दो चौपहिया वाहन, कुल 250 लीटर स्प्रिट, 9 कागज कार्टुनों में कुल 108 बोतलें नकली अंग्रेजी शराब भरी, 3 कार्टुनों में भरे कुल 144 पव्वे नकली देशी शराब, 2 हस्त चलित पव्वा ढक्कन पैकिंग मशीनें, कुल 26 पोलिथिन की बड़ी थैलियों में भरे कुल 13500 प्लास्टिक के खाली पव्वे, 600 ढोलामारू देशी शराब के लेबल, 1500 आरएमएल पव्वों के ढक्कन, 1000 गत्ता कार्टुन, 160 स्टीकर, 1100 ढक्कन ढोलामारू देशी शराब के, 2 टेपरॉल बरामद कर दो अभियुक्त क्रमशः राणाराम विश्नोई निवासी भाटेलाई पुरोहितान, कंवराजसिंह निवासी मालुंगा मथानिया जोधपुर को मौके से गिरफ्तार किया जबकि अभियुक्त प्रशान्तसिंह उर्फ पप्पूसिंह निवासी केतु मदा मौके से फरार होने में सफल रहा।
इस कार्यवाही में जिले के प्रहराधिकारीगण श्री लालाराम चौधरी, श्री गोरधनराम, श्री हरिराम जाट, जमादार श्री दीपसिंह, सिपाहीगण श्री जगदीशराम, श्री नेमीचन्द, श्री मोहनसिह, श्री भीकाराम, श्री परमाराम, श्री प्रेमसिह, श्री मेहरामराम ने सम्मिलित रहकर महत्त्वपूर्ण कार्यवाही को अन्जाम दिया।
यह जानकारी देते हुए सहायक आबकारी अधिकारी(निरोधक दल) जोधपुर श्री हुमकसिंह सोढा ने बताया कि अभियुक्त राणाराम विश्नोई को 3 दिन की पुलिस अभिरक्षा में रखकर गहन पूछताछ की गई, जिससे अन्य सहयोगी अभियुक्तों के नाम तफ्तीश में सामने आये हैं। अभियुक्त राणाराम विश्नोई अन्य थानों में भी वांछित अभियुक्त है, जिसकी सूचना सम्बन्धित पुलिस एवं आबकारी थानों को दी गई, जहां से अग्रिम कार्यवाही द्वारा अभियुक्त राणाराम को प्रोडक्शन वारन्ट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।