रेल सेवाएं रद्द: भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित

आंशिक रद्द रहेगी

जोधपुर। रेलवे द्वारा सरहिंद-नांगल डेम, चंडीगढ-सानेहवाल, सहारनपुर-अम्बाला एवं अम्बाला-दिल्ली रेलखण्डों के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14646, जम्मूतवी-जैसलमेर दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 14645, जैसलमेर- जम्मूतवी दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश दिनांक 11.07.2023 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 10.07.23 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा दिल्ली तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 10.07.23 को बाडमेर से प्रस्थान करेग वह बठिण्डा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 10.07.23 को ऋषिकेश के स्थान पर बठिण्डा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा ऋषिकेश-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button