पौधारोपण के महाअभियान का शुभारंभ
ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के तत्ववाधान में
जोधपुर। ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के तत्ववाधान में आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर मेडिकल कॉलेज के परिसर में प्रिंसिपल डॉ दिलीप कछवाहा के सानिध्य में पौधारोपण के महाअभियान का शुभारंभ किया।
सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोधपुर को हरा भरा बनाने और पर्यावरण को बचाने के लिए ग्लोबल रिलीफ सोसायटी पिछले लंबे समय से श्रावण मास से पौधरोपण महाअभियान कार्यक्रम चलाती है । सोनी ने बताया की आज एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रिंसिपल डॉ दिलीप कछवाहा अतिरक्त प्रिंसिपल डॉ योगीराज जोशी डॉ रंजना देसाई कार्यक्रम प्रभारी नरेश सुराणा के सानिध्य में पौधारोपण महाअभियान कार्यक्रम का आगाज हुआ। पौधरोपण कार्यक्रम में निर्मल माथुर, नीता खटोड़, आई सी मेहता, गिरीश शारदा, जगदीश तवर, दीपक कौशिक, सोभाग सिंह, अनिल चौहान, गिरधारी राजपुरोहित सुखदेव प्रजापत, मनोज भंडारी, अंकित प्रजापत, अमन भंडारी, दीप सोनी ने पौधरोपन में सहयोग प्रदान किया गया।