कर्मचारियों की पेंशन फंड की राशि लौटाने की मांग

सिरोही।अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री विशाराम मेघवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों राजस्थान के कांग्रेस के सह प्रभारी विरेंद्रसिंहजी राठौड़ को स्थानीय सर्किट हाउस सिरोही में ज्ञापन सौंपकर नवीन पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों द्वारा अंशदान के रूप में जमा करवाई गई राशि को केंद्र सरकार से दिलवाने की मांग की।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा नवीन पेंशन प्रणाली बंद कर पुनः पुरानी पेंशन प्रणाली लागू कर दी गई है, किंतु कर्मचारियों द्वारा सन 2004 से 2021 के मध्य में अंशदान के रूप में जमा करवाई गई राशि केंद्र द्वारा अभी तक नहीं लौटाने से उन्हें परेशानी एवं आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त अनुदान की राशि राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार की नहीं, अपितु कर्मचारियों के वेतन से जमा करवाई गई राशि है।

अतः कर्मचारियों के खातों में स्थानांतरित तत्काल की जानी चाहिए। इस दौरान उ सह प्रभारी राठौड़ समेत हेरिटेज एवं कल्चर बोर्ड के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह जाड़ावत से भी मुलाकात कर अन्य मुद्दों पर भी वार्ता की ।प्रतिनिधिमंडल में कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार, प्रदेश संयुक्तमंत्री वीसाराम मेघवाल , सिरोही जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद प्रजापति, मीडिया प्रभारी कमलसिंह ओड़ा, इंद्रलाल प्रजापति समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button