सरजावाव बावडी के जीर्णोद्वार कार्य किया विधायक संयम लोढा ने शिलान्यास

सिरोही। नगर परिषद सिरोही द्वारा नगर में स्थित बावडीयों का जीर्णोद्वार करवाया जा रहा है, जिसकी श्रृखंला में नये बस स्टेण्ड के पास सरजावाव बावडी के जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा द्वारा किया गया।

विधायक संयम लोढा ने बताया कि सरजावाव बावडी के जीर्णोद्वार का कार्य 121.41 लाख रूपये की लागत से मूलस्वरूप में ही करवाया जावेगा और यह बावडी पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बनेगी तथा फिर से उपयोग में लेने लायक हो जावेगी।  उन्होंने कहा कि सिरोही सभी बावडियो रियासत कालीन है, उनका जीर्णोद्वार होना अति आवश्यक है। वाबडियो मूलस्वरूप में बन जाएगी तब यह एक जलस्त्रोत बनकर तैयार होगा जो स्थानीय लोगों के लिए लाभदायिक सिद्व होगा। उन्होंने इस मौके पर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में मंहगाई राहत के चलाए गए थे, उसमें कोई छूट गया हो तो अभी पुनः जिले की पंचायत समितियों में स्थाई कैंपों लगाए गए है, कैंपों में जाकर योजनाओं का पंजीयन जरूर करवाए, और लाभांवित होवे। विधायक ने तेज बारिश होने के बावजूद भी शिलान्यास कार्यक्रम में पधारें हुए नागरिकांे को साधुवाद दिया
नगरपरिषद के सभापति महेन्द्र मेवाडा ने कहा कि शहर के पेयजल का मुख्य स्त्रोत रही रियासत कालीन बावडीयों के जीर्णोद्वार के लिए स्थानीय विधायक संयम लोढा के अथक प्रयासों से राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड से 05 बावडीयों के लिये 798 लाख रूपये स्वीकृत करवाए गए है। जिससे नगर परिषद सिरोही द्वारा इन्हें फिर से संजोने का कार्य करवाया जा रहा है।
      कार्यक्रम में नगर पालिका जावाल के अध्यक्ष कनाराम भील, सिरोही के उपसभापति जितेन्द्र सिंघी, नेता प्रतिपक्ष मगनलाल मीणा, पार्षद धनपतसिंह राठौड, जितेन्द्र ऐरन, ईश्वर सिंह डाबी, मारूफ हुसैन, अनिल सगरवंशी, विशाल रांगी, तेजाराम, प्रकाशकुमार, सुधांशु गौड, मनोनित पार्षद धनराज माली, सुन्दर माली, कान्तिलाल खत्री, पूर्व पार्षद नैनाराम माली, गोपीलाल, समाज सेवी प्रकाश प्रजापति, नगरपरिषद् आयुक्त सुशील कुमार पुरोहित, अधीशाषी अभियन्ता विनय बोडा, सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य उपस्थित रहें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button