शिक्षक संघ ने समस्याओं को शिक्षा मंत्री के सम्मुख रखा
जोधपुरl राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल आज प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी की अगुवाई में शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार बी डी कल्ला , शिक्षा सचिव नवीन जैन , वित्त सचिव अखिल अरोड़ा, खेल सचिव नरेश ठकराल, मुख्यमंत्री विशेषाधिकारी महिपाल भारद्वाज से मिलकर शारीरिक शिक्षकों व खिलाड़ियों की समस्याओं को रखा।
प्रतिनिधिमंडल ने शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं को शिक्षा मंत्री के सम्मुख रखा जिसमें तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले मुख्य मुद्दा रहा।
खेल सचिव नरेश ठकराल को ज्ञापन दिया कि स्कूली खिलाड़ियों को घटते क्रम में 2% आरक्षण कोटे का लाभ देने तथा स्कूली स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया खिलाड़ी को भी शामिल किया जाए। खेलों में सुधार के लिए शासन सचिव नवीन जैन के साथ लगभग 1 घंटे तक चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान , प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकिशोर रलिया, जिला मंत्री जोधपुर ओम बेनीवाल, कमल सारण, संतोष कंवर राठौड़ शाकिर अली, रणवीर सिंह आदि शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।