स्वागत: ग्रामीण शहरी ओलंपिक मशाल रथ जोधपुर पहुंचा
जोधपुरl मुख्यमंत्री कार्यालय से रवाना किया गया ग्रामीण व शहरी ओलंपिक मशाल रथ जोधपुर पहुंचा l जोधपुर पहुंचने पर मशाल रथ का राजकीय उम्मेद स्टेडियम में निगम अधिकारियों,शिक्षा विभाग के अधिकारियों शारीरिक शिक्षकों, खिलाड़ियों व स्कूली छात्र छात्राओं ने भव्य स्वागत किया l
मशाल के साथ आए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर जागरूकता का संदेश दिया। निगम दक्षिण व उत्तर के आयुक्त उत्सव कौशल व अतुल प्रकाश ने कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों की करतल ध्वनि व जयघोष के साथ स्टेडियम में मशाल रैली का आयोजन किया गया । रथ को हरी झंडी दिखाकर पंचायत समिति लूणी व धवा के लिए रवाना किया । इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा व बी एस चौहान उपायुक्त नगर निगम, इंसाफ खान जेई जिला शिक्षा अधिकारी, सज्जाद हुसैन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शहर, मूल सिंह चौहान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सुरेंद्र सिंह चौहान एडीओ, भीयाराम जिला खेल अधिकारी, हापु राम चौधरी प्रदेशाध्यक्ष शारीरिक शिक्षक संघ, संजय परिहार,जगदीश चौधरी, रज्जाक मोहम्मद, सुशीला चौधरी, राणु सिंह, बक्सा राम, राकेश देवड़ा, राजेंद्र कलाल, अनीता चौधरी, शीतल, रामकिशोर चौधरी सहित सभी उपस्थित थे ।