जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रायल पर रवाना

जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस का इतना लगेगा किराया

7 जुलाई को पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

9 जुलाई से मंगलवार को छोडक़र नियमित चलेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस

वाया पाली मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर, मेहसाना होकर संचालित होगी वन्दे भारत एक्सप्रेस

जोधपुर। राजस्थान की दूसरी वंदे भारत ट्रेन बुधवार दोपहर ट्रॉयल रन पर साबरमती के लिए रवाना हुई। इसे 7 जुलाई शुक्रवार को उद्घाटन फेरे पर रवाना किया जाएगा। जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोरखपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, रेलवे ने तय किया है कि यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, मंगलवार को छुट्टी रखी जाएगी। ट्रेन को नंबर भी आवंटित हो गए हैं तो किराया भी लगभग तय हो गया है। जल्द ही इसे रिजर्वेशन सिस्टम में फीड कर दिया जाएगा।
वंदे भारत का रैक मंगलवार दोपहर जोधपुर पहुंच गया था। उद्घाटन फेरे व नियमित ट्रेन सेवा शुरू करने से पहले इसे ट्रॉयल रन पर साबरमती तक भेजा गया है। जोधपुर रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे रवाना की गई।
रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 12461 (पहले जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट का नंबर था) जोधपुर-साबरमती सुबह 5:55 बजे जोधपुर से रवाना होकर पाली मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर व मेहसाणा में ठहराव करते हुए दोपहर 12:05 बजे साबरमती पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 12462 साबरमती से अपराह्न 4:45 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे जोधपुर आएगी।
जोधपुर व अजमेर मंडल मिलकर चलाएंगे : वंदे भारत का संचालन जोधपुर व अजमेर मंडल मिलकर करेंगे। वैसे तो छह से सात घंटे तक ट्रेन संचालन में एक ही मंडल का स्टाफ लगाया जाता है। लेकिन इस ट्रेन का संचालन दो मंडल को दिया गया है। जोधपुर से आबूरोड तक ट्रेन का संचालन जोधपुर मंडल के कर्मचारी करेंगे तो आबूरोड से साबरमती तक अजमेर मंडल के कर्मचारी ट्रेन लेकर आगे जाएंगे।
चार श्रेणी की ट्रेनों का बेस किराया ही ज्यादा, इसलिए मेल-एक्सप्रेस से तुलना संभव नहीं :

रेलवे ने तेजस, दुरंतो, शताब्दी, वंदे भारत व गतिमान ट्रेनों को उनकी श्रेणी के अनुसार बेस किराया ज्यादा रखा है। इसलिए मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये से इनकी तुलना संभव नहीं है। जोधपुर से चलने वाली वंदे भारत में दो श्रेणी के कोच रखे गए है। एसी चेयरकार व एग्जीक्यूटिव चेयरकार।

एसी चेयरकार में जोधपुर से साबरमती का किराया 990 रुपए तो एग्जीक्यूटिव क्लास का करीब 1955 रुपए होगा। इसी तरह पाली का 355 व 670, फालना का 540 व 1055, आबूरोड का 700 व 1385, पालनपुर का 790 व 1555 व मेहसाणा तक का एसी चेयरकार में 900 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 1775 रुपए किराया हो सकता है।
हालांकि रेलवे ने अभी किराये की घोषणा नहीं की है लेकिन वंदे भारत के बेसिक किराये, इन स्टेशनों की दूरी, रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज व जीएसटी मिलाकर इतना ही किराया तय होगा।
केटरिंग सुविधा लेंगे तो लगेगा चार्ज :

इन ट्रेनों में किराये के साथ केटरिंग चार्ज भी जोड़ा जाएगा। हालांकि रेलवे इन श्रेणी की ट्रेनों में यात्रियों को यह विकल्प देता है कि वे केटरिंग सुविधा नहीं लेंगे तो चार्ज नहीं लगेगा।
यह रहेगा उद्घाटन फेरे का प्रोग्राम :

सात जुलाई को जोधपुर स्टेशन पर सूक्ष्म सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा तो भगत की कोठी, लूणी व पाली में स्वागत समारोह होगा। वंदे भारत में स्कूली बच्चों को भी आधुनिक भारत की नई ट्रेन का अनुभव करवाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रॉयल रन पर जोधपुर से दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर पाली, फालना, आबूरोड, पालनुपर व मेहसाणा स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात 9.10 बजे साबरमती पहुंचेगी। वहां से इसे रात 10.05 बजे वापस रवाना किया जाएगा, जो 6 जुलाई की सुबह 4.15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसे इलेक्ट्रिक इंजन से ही चलाया जाएगा। मारवाड़ जंक्शन से यह रन-थ्रू निकलेगी। आबूरोड में 5 मिनट का ठहराव होगा तो बाकि अन्य स्टेशनों पर 2-2 मिनट रूकेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button