जोधपुर प्रेस क्लब का चिकित्सा जांच शिविर व रक्तदान शिविर आज

थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए एकत्रित किया जाएगा रक्तदान

जोधपुर। जोधपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आज बुधवार, 28 जून को सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक गोयल हॉस्पिटल के सामने रोटरी क्लब भवन में चिकित्सा जांच शिविर एवं थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जोधपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय अस्थाना ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में पत्रकार और उनके परिजनों की चिकित्सा जांच कर परामर्श दिया जायेगा। शिविर में कई विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे।
सचिव शिवप्रकाश पुरोहित ने बताया कि, जोधपुर प्रेस क्लब की सामाजिक सरोकारिता के तहत थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा। शिविर संयोजक रमेश सारस्वत ने बताया कि, शिविर में रोटरी क्लब सहित अनेक संस्थाओं का सहयोग रहेगा।
शिविर को सफल बनाने के लिए जेपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ मधु बैनर्जी के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य श्रेयांस भंसाली, मुकुल परिहार, जितेन्द्र डूडी, लक्ष्मीकांत छैनू और भवानीसिंह गहलोत सहित सभी पत्रकार साथी शिविर तैयारियों में जुटे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button