ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
स्वर्गीय तनेराव सिंह सोढा की पुण्य स्मृति में
जैसलमेर ( घेवर सिंह राठौड़) । स्व. तनेराव सिंह सोढ़ा खाभा की पुण्य स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़ भाजपा नेता छुग सिंह सोढ़ा व वीरेंद्र सिंह रामगढ़ के मुख्य आतिथ्य में आगाज हुआ। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर स्व. सोढ़ा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर अतिथि छुग़ सिंह सोढ़ा, वीरेंद्र सिंह रामगढ़, प्रधान तने सिंह व सरपंच भगवान सिंह खाभा थे।
पहला मैच खुहड़ी और घुरिया के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का पहला मैच टॉस करने के बाद मुख्य अतिथियों ने पहला शॉट खेल कर आरम्भ किया।
प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच 10 ओवर का और फाइनल मैच 12 ओवर का है तथा एक टीम के सभी खिलाड़ी एक ही गांव के हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीमों के लिए प्रवेश शुल्क ₹2100 प्रति टीम रखा गया था। साथ ही प्रथम विजेता को 31000 रूपए व उप विजेता को ₹21000 इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता छुग सिंह सोढ़ा ने उद्घाटन के दौरान कहा कि क्रिकेट लोकप्रिय खेल है। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों से युवाओं में अच्छा खासा उत्साह नजर आता है। वहीं भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह रामगढ़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलते हुए अपने गांव, जिले व देश का नाम रोशन करें। अंत में गजेंद्र सिंह सोढा द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान छुग सिंह सोढ़ा, वीरेंद्र सिंह रामगढ़, तने सिंह प्रधान, सरपंच भगवान सिंह, सजन सिंह, प्रेम सिंह, दीप सिंह, खीम सिंह, जोर सिंह प्रेम सिंह, पदम सिंह, महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।