हजरत इश्क अली शाह बाबा का उर्स कुल की रस्म के साथ सम्पन्न
– जायरिनों ने दरगाह में चादर पेशकर देश में अमन व चैन की दुआएं माँगी
-उर्स के मुबारक मौके पर मोईनुद्दीन मनचला एण्ड पार्टी ने मनमोहक कव्वालिया पेश की
जोधपुर। हर साल की तरह इस साल भी दरगाह हजरत इश्क अली शाह बाबा, गंगलाव तालाब, बकरामण्डी का उर्स मुबारक बड़ी शानों शौकत व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रविवार को शाम को कुल की रस्म के साथ सम्पन्न।
दरगाह सदर राजू खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर दरगाह में चादर शरीफ पेशकर देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआएं मांगी गई। इस मुबारक मौके पर सूर्यनगरी के सुप्रसिद्ध कव्वाल मोइनुद्दीन मनचला एण्ड पार्टी ने मनमोहक कव्वालिया पेश की। हजरत इश्क अली बाबा परिसर में लंगर का आयोजन किया गया। जायरिनों ने उत्साह से लंगर लिया। उर्स के दौरान कमेटी सदस्यों व गणमान्य लोगों को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं दरगाह रविवार को शाम को कुल की रस्म के साथ उर्स समापन की घोषणा की। उर्स के दौरान दरगाह के कमेटी तमाम सदस्यों को सहरानीय सहयोग रहा।