क्रिसमस के अवसर शहर के गिरिजाघरों में छाई रौनक
रेव्ह. क्रूस लॉयल ने हमारे देश में सुख शांति बनी रहे की प्रार्थना
जोधपुर। प्रभु यीशु के जन्म उत्सव यानी क्रिसमस पर आज शहर के सभी गिरिजाघरों में रौनक छाई हुई थी। मसीह समाज के लोग चर्च में आराधना के लिए एकत्र हो रहे थे। शहर के प्रमुख एस.एम. चर्च को क्रिसमस के अवसर पर अंदर तथा बाहर से बड़ी सुंदरता से रंग-बिरंगी रोशनी से सजा रखा था ।
क्रिसमस की मुख्य आराधना का संचालन रेव्ह. जितेंद्रनाथ ने किया उन्होंने समस्त आगंतुकों को क्रिसमस की बधाइयां दी तथा यीशु के जन्म पर व्याख्यान दिया ईसा मसीह इस दुनिया में प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर आए दुनिया में शांति, प्रेम और भाईचारा बना रहे जिससे हम यहां आनंद पूर्वक रह सकें।
ईसा मसीह का जन्म कोई अचानक होने वाली घटना नहीं थी, बाइबिल में इस संबंध में ईसा मसीह के जन्म से पहले लगभग तीन सौ भविष्यवाणियां हो चुकी थी। ईसा मसीह ने दुनिया से ऐसा प्रेम किया की लोगों को पापों से बचाने के लिए अपने प्राण की परवाह नहीं की। रेव्ह. क्रूस लॉयल ने हमारे देश में सुख शांति बनी रहे ऐसी प्रार्थना की। देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा कैबिनेट मंत्रियों तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री व मंत्रियों के लिए भी प्रार्थना की ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें तथा शक्ति प्रदान करें । समाज के बुजुर्गों के लिए तथा बीमार लोगों के लिए भी प्रार्थना की ईश्वर उन्हें शक्ति दे व चंगाई प्रदान करें। चर्च में मसीह समाज के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी उपस्थित थे। श्री सैमसन मैसी, रवि जॉन, श्री सैमुअल मैसी, श्री एंथोनी जौन, श्री रोबेश, श्री प्रवीण मसीह, श्री अश्वनी विलियम ने व्यवस्था संभाल रखी थी। रेव्ह जितेंद्रनाथ ने आराधना के दौरान बार-बार लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील की। चर्च क्वायर द्वारा ईसा मसीह के जन्म पर आधारित सुंदर गीत प्रस्तुत किया। अंत में रेव्ह जितेंद्रनाथ ने आशीष वचन द्वारा आराधना पूरी की। आराधना के पश्चात यीशु के जन्म की खुशी में रेव्ह जितेंद्रनाथ तथा रेव्ह. क्रूस लॉयल ने केक काटा। चर्च के सूचना प्रभारी श्री नवीन पोल तथा संजीव बहादुर ने बताया कि सभी आगंतुकों के लिए यूथ के जवानों तथा पास्टेट कमेटी के सदस्यों द्वारा कॉफी का इंतजाम किया गया था। सभी मसीह परिवार अपने अपने घरों से केक लाए थे सभी ने एक-दूसरे को बधाइयां दी तथा मिलजुलकर कॉफी व केक का आनंद लिया। चर्च को अंदर तथा बाहर से बड़ी सुंदरता से सजाया गया था। लोगों ने फोटो खिंचवाई। संता क्लॉज ने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई तथा उन्हें टॉफियां बांटी बच्चों ने खूब एंजॉय किया हर तरफ हंसी खुशी का माहौल था जो कि देखते ही बन पड़ता था। इस अवसर पर समाज के अधिकतर लोग मौजूद थे सेक्रेटरी श्री डैनिस एलेग्जेंडर खजांची श्री रॉबिंसन विलियम श्री सुशील हाबिल उपस्थित थे।