सुमित्रा सेवा संस्थान ने एक ही दिन में 11153 यूनिट रक्तदान करवाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
जोधपुर। सुश्री सुमित्रा चौधरी की 30वी जन्मजयंती के उपलक्ष्य में सुमित्रा सेवा संस्थान व सुमित्रा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में 25 दिसम्बर 2022 को 80 फ़ीट रोड़ आंनद मंगल गार्डन परिहार नगर जोधपुर में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में एक ही दिन में 11153 यूनिट रक्तदान कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है संस्थान द्वारा आयोजित शिविर में जोधपुर व जोधपुर के आसपास के क्षेत्र के रक्तदाताओं के रक्तदाताओ का हुजूम उमड़ पड़ा ।
रक्तदान करने में मारवाड़ एवं सम्पूर्ण प्रदेश के युवाओं ने अत्यधिक उत्साह से भाग लेकर एक दिन में 11153 यूनिट रक्तदान किया इस शिविर में लगभग 500 कार्यकर्ताओ ने व्यवस्था को सुचारू बनाये रखा साथ ही 200 लगभग बाउंसर व पुलिस प्रशासन का योगदान रहा।
शिविर के महत्वपूर्ण बिंदु : सर्वप्रथम सभी रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन ऑफ़लाइन किया गया इस हेतु पुरुष महिला एवं समूह के 40 टेबल लगाए गए जहां से रक्तदाताओं का रक्तदान हेतु पंजीयन किया गया। रक्तदान हेतु रक्तदाताओं ने प्रदेश के सरकारी एवं निजी ब्लड बैंक की टीम जिनकी संख्या 28 थी 600 से अधिक बेड पर रक्त एकत्र करने हेतु विशाल पंडाल लगाए। रक्तदान करने हेतु सूर्योदय से पूर्व में ही रक्तदाता पहुंचने लगे और 10 बजे तक लगभग पूरा शिविर स्थल रक्तदाताओं से खचाखच भर गया था दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन किये गए। रक्तदान करने के बाद सभी रक्तदाता को एक प्ैप् हेलमेट ओर ट्रेक सूट उपहार स्वरूप सुमित्रा सेवा संस्थान द्वारा वितरित किये गए। सभी रक्तदान करने वाले युवाओं व आगन्तुकों के लिए जलपान एकॉफीएज्यूसए पोहेए सेब व केले की व्यवस्था की गई इस हेतु 4350 किलो किलो ए 3164 किलो सेब ए कॉफी हेतु 2400 किलो दूध आदि को व्यवस्थित रूप से रक्तदाताओं हेतु उपलब्ध करवाया। जोधपुर में पहली बार देखने को मिला रक्तदाता बहुत अधिक उत्साहित दिखे रक्तदाताओं की लंबी लम्बी लाइने लगी हुई थी पूरे दिन रक्तदाताओं में जोश व जुनून देखते ही बनता है। कार्यक्रम एवं शिविर के सफल आयोजन पर सुमित्रा सेवा संस्थान के सदस्यों व जयवीर चौधरी ने सबगु रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया।