27वीं जोधपुर क्रिश्चियन कन्वेंशन में  बीब्लिकल क्विज का आयोजन

 जोधपुर।  सरदारपुरा स्थित सेंट एंड्रयूज हॉल प्रांगण में 27वीं जोधपुर क्रिश्चियन कन्वेंशन में आज इलाहाबाद से रेव्ह. डा. अमिताभ रॉय व भोपाल मध्य प्रदेश रेव्ह. अर्जुन सिंह सूर्यनगरी जोधपुर में परमेश्वर के वचन को लेकर आए हैं। आज सुबह की आराधना में रेव्ह. अर्जुन सिंह जी ने परमेश्वर के जीवित वचन को बांटा।

उसके बाद बीब्लिकल क्विज का आयोजन किया गया जिसमें रेव्ह. मनीष राव व श्री जैरल्ड नरोना के सानिध्य में 6 से 11 वर्ष आयु वर्ग, 12 से 18 वर्ष एवं 19 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। तत्पश्चात फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रीमती शिखा वी. कुमार, श्रीमती शालिनी रब्बू कुमार के सानिध्य में 12 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया।
इन प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे-
 6 से 11 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान ईथेन जॉर्ज सागर, द्वितीय स्थान सारा रॉबिंसन तृतीय स्थान समीहा सोलोमन 12 से 18 वर्ष जानह्वी व वैश्वी माथुर संयुक्त रूप से प्रथम,
स्तुति रेचल द्वितीय, मारथा स्टीफन तृतीय रहे। 18 से ऊपर आयु वर्ग में खुशी बहादुर प्रथम, अंजू लता सिंह द्वितीय, अलेक्जेंडर लाल तृतीय रहे। 6 वर्ष तक के बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में  वान्या रूएल प्रथम, एनोश कुमार द्वितीय, एंजेला अगस्टीन तृतीय। 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग में लक्ष्य सिंह प्रथम, द्वितीय अगापे विन्सेन्ट, एनोश जोयल जस्टिन तृतीय रहे। संध्याकालीन आराधना में इलाहाबाद से रेव्ह. डॉ अमिताभ रॉय के द्वारा स्वरचित मधुर गीत की प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात प्रभु  के वचनों के द्वारा रूत की पुस्तक से वचन पर प्रकाश डाला गया साथ ही जेसीसी क्वायर द्वारा मधुर संगीत की प्रस्तुति दी गई। प्रचार प्रसार प्रभारी श्री नवीन पॉल व श्री डेनियल इमानुएल ने इस आशय की जानकारी मीडिया को उपलब्ध करवाई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button