मशहूर क्रिकेटरों से मिलकर भाव-विभोर हो उठे मूक-बधिर छात्र
जोधपुर। जोधपुर के बरकतउल्ला खां स्टेडियम में देश-दुनिया में मशहूर क्रिकेटरों से मिलकर भावविभोर हो उठे मूक-बधिर छात्र। आचार्य हस्ती विशेष आवासीय विद्यालय के इन छात्रों को क्रिकेटरों से मिलवाया नेत्रहीन विकास संस्थान, जोधपुर ने। इन क्रिकेटरों का स्नेह पाकर बच्चे फूले नहीं समाये। इन छात्रों ने गद्गद् होते हुए कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने बड़े-बड़े और नामी क्रिकेटरों से मिलने और स्नेह पाने का अवसर भी कभी मिल पाएगा। इन बच्चों ने क्रिकेट मैच का भी लुत्फ उठाया और इस दिन को जीवन भर के लिए यादगार बताया।