हजरत सैय्यद सुल्तानशाह जीलानी र.अ. दंताला शरीफ का उर्स हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

दिल्ली मशहुर कव्वाल नाजीर अली कादरी ने मनमोहक कव्वालिया पेश की

हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता की मिशाल बना उर्स

हजरत सैय्यद सुल्तानशाह जीलानी र.अ. दंताला शरीफ का उर्स हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

चादर पेशकर देश में अमन व चैन की दुआएं मांगी

जोधपुर/ सिवाना (बाड़मेर)। सिवाना से पांच किमी दूर दन्ताला शरीफ दरगाह प्रांगण में हजरत सैय्यद सुल्तान शाह वली रहमतुल्लाह अलैय का सालाना उर्स गुरुवार को रात्रि में दंताला शरीफ दरगाह वक्फ़ कमेटी के तत्वावधान में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।
गुरुवार को उर्स मुबारक में नमाजे ईशा तकरीर का प्रोग्रोम में जिसमें मुकर्रिर ए खुशूसी मौलाना मोहम्मद नूर मियां साहब किबला जोधपुर, रौनके स्टेट मोलाना अनीस अहमद रिजवी सिवाना, मौलाना मोहम्मद शरीफ अकबरी सिवाना, मौलाना अरबाब अली दंताला शरीफ, बुलबुले बागे मदीना फिराज हशमती पाली शिरकत की। वहीं दिल्ली मशहुर कव्वाल नाजीर अली कादरी ने मनमोहक कव्वालिया पेशकर समा बाँधा वहीं पगड़ीबंद इरफान तुफैल एण्ड पार्टी ने रंग पेश किया।

मशहुर कव्वाली नाजीर अली कादरी मोहम्मद नहीं ना होते से कुछ भी नहीं होता…… , सारे बोलों या अली …… सहित कई मनमोहक कव्वालिया पेश की।

जोधपुर की एकता कमेटी टीम लतीफ खान व उनकी टीम द्वारा दरगाह में चादर पेशकर देश में अमन व चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी। वही उर्स के दिन गुरुवार को दोपहर दो बजे सिवाना से मुस्लिम युवा कमेटी सिवाना के बैनर तले दन्ताला शरीफ दरगाह तक चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया।

उर्स में आने वाले जायरीनों के लिए पानी, चिकित्सा, एंव बैठने की माकुल व्यवस्था की जाएगी। सुबह 5 बजे कुल की रस्म की के साथ उर्स समापन की घोषणा की। वहीं वक्फ कमेटी दरगाह सैय्यद सुल्तानशाह जीलानी दंताला शरीफ, सिवाना के सभी कार्यकर्ताओं को सराहनीय सहयोग रहा ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button