उम्मेद क्लब में दो दिवसीय स्क्रिप्ट राइटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

जोधपुर। शयोर संस्थान द्वारा यूनिसेफ जयपुर के सौजन्य से संचालित परियोजना कोरोना जागरूकता टीकाकरण एवं एनीमिया रोकथाम एवं बचाव कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय स्क्रिप्ट राइटिंग कार्यशाला उम्मेद क्लब जोधपुर में शुभारंभ किया गया।

इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार आईदान सिंह जी भाटी ने बताया की ऐसे आयोजन नाट्य एवं साहित्य के क्षेत्र की प्रतिभाओं द्वारा तैयार गीत नाटक कहानियां इत्यादि को लोगों तक पहुंचाने में आसानी रहेगी । इस अवसर पर यूनिसेफ प्रतिनिधि जमीर अनवर ने कोरोना 19 एनीमिया तिरंगा थाली पूरक आहार नियमित टीकाकरण के बारे में पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी प्रदान की ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए शयोर संस्था के संयुक्त सचिव सचिव लता कछवाहा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य एवं संस्थागत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि स्क्रिप्ट राइटिंग के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधित अनेक गीत नाटक कहानियां निकलकर आएगी जो आम समुदाय के लिए उपयोगी साबित होगी । साहित्यकार दिनेश सिंदल ने बताया कि ऐसी कार्यशाला से सारगर्भित गीत नाटक कहानियां निकलकर आएगी जो समुदाय के लिए मील का पत्थर साबित होगी| ।
संस्था के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तनसुख वाणी ने बताया कि कि कोरोना के दौरान साहित्यकारों द्वारा तैयार गीत नाटक प्रसार के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुई है। उक्त कार्यशाला मैं कार्यक्रम प्रबंधक हनुमान राम चौधरी ने कार्यशाला के उद्देश्य की स्पष्टता के साथ कार्यशाला के मुख्य चर्चा बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यशाला में उपस्थित साहित्यकार नाट्य कार रंगकर्मी कोरोना एनीमिया रोकथाम बचाव नियमित टीकाकरण एवं पूरक आहार से संबंधित गीत नाटक कहानियां ग्रामीण जन के लिए उपयोगी एवं सार्थक साबित होगी । कार्यशाला में सत्यदेव सवीतेंद्र प्रमोद वैष्णव मुकेश मांडल वाजिद असद कुरेशी डॉक्टर जेबा पूर्णिमा जायसवाल डॉक्टर सुनील माथुर आनंद सिंह परिहार उद्धव शर्मा डॉ साना चौहान इत्यादि ने अपने विचार सांझा किए |कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रबंधक हनुमान राम चौधरी ने किया|

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button