ईद मीलादुन्नबी (बारावफात) 9 अक्टूबर को

जोधपुर। काजी मोहम्मद तय्यब अंसारी अध्यक्ष रूयत-ए-हिलाल कमेटी और मौलाना शेर मोहम्मद खान रिज़वी मुफ्ती ए राजस्थान ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुवे बताया कि मंगलवार को ईद मीलादुन्नबी (बारावफात) का चांद नज़र आ गया। चाँद दिखाई देने पर ईद मिलादुन्नबी 9 अक्टूबर रविवार को मनाई जाएगी।

आम लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुवे अनुरोध किया कि पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की सीरते पाक पर अमल करें। उनकी जीवनी से प्रेरणा लें और उनका अनुसरण करें। उन्होंने इंसानियत का जो पैगाम दिया उसे आम करें। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूस में शरीयत के ख़िलाफ़ कोई काम नही होना चाहिए। सादगी के साथ जुलूस निकाला जाए। समाज के नौजवान खास तौर से इस बात का ध्यान रखें कि जुलूस में अपने वाहनों पर करतब बाज़ी ना करे। सादगी के साथ जुलूस म शामिल हों। इस दिन गरीबों को सदक़ा खैरात दें, जरूरतमंदों की मदद करें। ब्लड डोनेट करें। मरीजों की सेवा करें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button