लीजेंड्स लीग क्रिकेट : जीत के साथ लखनऊ लेग का समापन करना चाहेंगे इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स

लखनऊ/ जोधपुर। SKY247.net लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग के लखनऊ चरण के अंतिम मुकाबले में बुधवार को इंडिया कैपिटल्स का सामना भीलवाड़ा किंग्स से होगा। इंडिया कैपिटल्स अपना पहला मैच हार चुकी है लेकिन भीलवाड़ा किंग्स कोलकाता में जीत के साथ इस मुकाबले के लिए उप्र की राजधानी में पहुंची है।

दोनें टीमें लखनऊ में इस सीजन का अंतिम मैच खेलेंगी और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी लेकिन उससे पहले दोनों ही जीत के साथ विदा होने के लिए अपना पूरा दमखम लगाना चाहेंगी।

जीएमआर स्पोर्ट्स की मालिकना हक वाली इंडिया कैपिटल्स को अपने पहले मैच में कोलकाता लेग में गुजरात जाएंट्स के हाथों तीन विकेट से हार मिली थी। वह बेहद रोमांचक मैच था। एश्ले नर्स के शतक की बदौलत इंडिया कैपिटल्स ने 179 रन बनाए थे लेकिन केविन ओब्रायन के बेहतरीन 106 रनों की बदौलत गुजरात ने वह मैच जीत लिया था।

इंडिया कैपिटल्स के प्रवीण ताम्बे ने अंतिम पलों में एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच में रोमांच लाने का प्रयास किया था लेकिन केविन के शतक ने पहले ही गुजरात की जीत पक्की कर दी थी। अब इंडिया कैपिटल्स को एक बार फिर केविन और दिनेश रामदीन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। साथ ही उसे कप्तान जैक्स कैलिस का भी बल्ला चलने की उम्मीद होगी।

गेंदबाजी में लियाम प्लंकेट, मिशेल जानसन और ताम्बे ने प्रभावित किया था।

जहां तक बात भीलवाड़ा किंग्स की है तो इस टीम को यूसुफ पठान, नमन ओझा, इरफान पठान, टीनो बेस्ट, मैट प्रायर, मोंटी पनेसर, फिडेल एडवर्ड्स और सुपर सब की भूमिका निभाने के खिलाफ 44 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। गेंदबाजी में तो फिडेल ने 30 रन देकर चार विकेट लिए थे। कप्तान इरफान ने भी गेंद से प्रभावित किया था।

इस मैच के बाद सभी टीमें दिल्ली पहुंचेंगी, जहां तीन दिनों में तीन मैच खेले जाएंगे। गुजरात जाएंट्स और मणिपाल टाइगर्स पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैँ।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का सीजन 2 चार-टीमों का फ्रैंचाइज़ी मॉडल है। कोलकाता और लखनऊ के अलावा इसके मैच नई दिल्ली, कटक और जोधपुर में भी खेले जाएंगे। लीजेंड्स लीग में सिर्फ महिला मैच अधिकारियों की भागीदार सुनिश्चित की गई है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, किसी टूर्नामेंट की सभी अधिकारी महिलाएं हों और वे सभी आईसीसी में सूचीबद्ध हैं।

डिज्नी स्टार इस लीग का आधिकारिक प्रसारक है। लीग के सभी 16 मैचों सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। साथ ही डिज्नी+हॉटस्टार पर चार भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में इसकी स्ट्रीमिंग भी की जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button