डऊकिया हॉस्पीटल में धनसिंह को मिला नया जीवनदान

-मुख्यमंत्री चिंरजींवी बीमा योजना का आमजन मिल रहा है लाभ

रिपोर्टर गुलाम मोहम्मद/ मगराज कच्छवाह

जोधपुर। डऊकिया हास्पीटल एण्ड मेडिकल रिसर्च सेन्टर (मल्टी स्पेशियलिटी सेन्टर) में गहलोत सरकार की चिरंजीवी बीमा योजना तहत 57 साल के धनसिंह को मिला नया जीवन है। चिरंजीवी बीमा योजना में हुआ बिल्कुल फ्री इलाज।

डऊकिया हास्पीटल एण्ड मेडिकल रिसर्च सेन्टर (मल्टी स्पेशियलिटी सेन्टर) के डॉ. के.आर. डऊकिया के मुताबिक जोधपुर के डऊकिया हास्पीटल एण्ड मेडिकल रिसर्च सेन्टर (मल्टी स्पेशियलिटी सेन्टर) में 57 साल के धनसिंह निवासी श्रमिकपुरा मसूरिया की पैरे एवं कूल्हे की टूटी हुई हड्डी का दुर्लभ ऑपरेशन कर जोड़ों गया। और दूसरे दिन ही धनसिंह को अपने पैर पर खड़ा कर दिया। वहीं अस्पताल से धनसिंह के सफल ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उनको हँसते-हँसते घर भेजा। डऊकिया हास्पीटल में मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना का लाभ नियमित रूप से आमजन को मिल रहा है।

डऊकिया हास्पीटल एण्ड मेडिकल रिसर्च सेन्टर (मल्टी स्पेशियलिटी सेन्टर) के डॉ. के.आर. डऊकिया के मुताबिक डॉ. अनिल राठी (एमएस ऑर्थोपेडिक), डॉ. प्रताप चौधरी व उनकी टीम शिशुपाल, प्रकाश, वसीम एवं अन्य पूरी टीम द्वारा मंगलवार को धनसिंह को अपस्पताल में भर्ती कर नवीन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करते हुए ऑपरेशन किया एवं दुर्लभ टूटी हुई पैर की एवं कूल्हे की हड्डी को जोड़ों गया। यह सर्जरी मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत बिल्कुल फ्री में सफलतापूर्वक की गई।
मरीज दैनिक मजदूरी कर अपना पेट भरने वाले धनसिंह गरीब परिवार से आते हैं ऐसे में वह अपने लिए ऑपरेशन में लगने वाला खर्च उठाने में समर्थ नहीं थे. मरीज़ का इलाज मुख्यमंत्री चिरंजीव योजना के तहत पूरा निशुल्क किया गया । मरीज़ ने इसके लिए अस्पताल एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया । डऊकिया अस्पताल में चिरंजीव योजना के तहत ह्रदय , पथरी प्रास्टेट , गुर्दा हड्डी , लेप्रोस्कोपिक सर्जरी , स्पाइन सर्जरी एवं अन्य इलाज नियमित रूप से किया जाता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button