प्रिन्स व्यास के पाठ “विद्युत धारा” का आकाशवाणी पर प्रसारण

जोधपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट जोधपुर के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम राजपुरोहित ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लर्निंग लोस को देखते हुए शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों को पढ़ाई की सुविधा को सुचारू उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं इंटरनेट के माध्यम से व्यापक विद्यालय शिक्षा कार्यक्रमों का संचालन कर रही है।

विद्यालय प्रसारण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ श्याम सुंदर सोलंकी ने बताया कि विद्यालय शिक्षा कार्यक्रम में डिजीटल पहल के तहत् राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उदयपुर के ईटी प्रभाग द्वारा ‘‘प्यारे बच्चों कान लगाओ, पढ़ते जाओ बढ़ते जाओ’’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रसारण कार्यक्रम का शुभारम्भ एक जुलाई से हो चुका है ।

सोंलकी ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ह्युसन् मंडी में भौतिक विज्ञान के व्याख्याता प्रिन्स व्यास द्वारा लिखित कक्षा बारह के भौतिक विज्ञान विषय के पाठ ष्विद्युत धाराष् का प्रसारण आज मध्याह्न बारह पैंतीस बजे से बारह पचपन तक हुआ। इसमें श्री प्रिन्स व्यास द्वारा विद्युत धारा के प्रभाव को बहुत ही सरल एवम् सुगम भाषा में समझाया।
डाइट के शैक्षिक प्रौद्योगिकी विभाग के गिरधारी सिंह तंवर ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में डाइट जोधपुर के सोलह पाठ्यक्रम आधारित पाठों का आकाशवाणी द्वारा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ-साथ श्री तवरं ने बताया की परीक्षा के प्रभावी तैयारी हेतु शीघ्र ही परीक्षा माला का प्रसारण किया जाएगा।
अजय भटनागर ने बताया कि विद्यालय प्रसारण कार्यक्रम के तहत् आकाशवाणी से आज ह्युसन् मंडी के व्याख्याता प्रिन्स व्यास द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से पाठ का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस प्रसारण में व्यास द्वारा विद्युत धारा, ‘‘धारा घनत्व’’ अपवाह वेग, ओम का नियम, सेल तथा सेलों के संयोजन पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की । पाठों के निर्माण में श्री ओमप्रकाश सांखला द्वारा तकनीकी सहयोग किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button