परिवर्तित तिथियों में होगी जलापूर्ति

जोधपुर। आगामी प्रस्तावित इंदिरा गांधी नहर बंदी व ग्रीष्मकाल के लिये जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 12 सितंबर को रात 8 बजे से 13 सितंबर रात 8.00 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस तथा 12 सितंबर को रात्रि 12 बजे से 13 सितंबर रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस तथा 13 सितंबर को प्रातः 8 बजे से 14 सितंबर प्रातः 8 बजे तक झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रो ंमें जलापूर्ति बन्द रहेगी। अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 13 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 14 सितंबर को तथा 14 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 15 सितंबर को की जावेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटाइन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जावेगी। झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 13 सितंबर को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 14 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 15 सितंबर एवं 15 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 16 सितंबर को होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button