28 करोड़ की लागत से जोधपुर से रोहट-पाली तक पाईप लाईन कार्य होगा: संभागीय आयुक्त
मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022-23 के तहत होगा कार्य
जोधपुर। संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द्र मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022-23 के तहत ब्लाक रोहट-पाली में पेयजल की व्यवस्था के लिए 28 करोड़ की लागत से जोधपुर से रोहट-पाली तक पाईप लाईन का कार्य किया जाएगा।
योजना में पाली के 79 गांव होंगे लाभान्वित-
संभागीय आयुक्त ने बताया कि घोषणा के तहत प्रस्तावित योजना द्वारा रोहिट ब्लाक (जिला पाली) के 79 गांव राजीव गांधी लिफ्ट केनाल से लाभान्वित हो सकेंगे, जिनकी 2054 की परिकल्पित आबादी 86695 है। योजना में 30.55 कि.मी. पाईप लाईन एवं 1 पम्प हाऊस प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि राईजिंग मेन पाईप लाईन, आर जी एल सी(जोधपुर) से रोहट फेज प्रथम(कुड़ी से रोहट) का प्र्रस्ताव 2837.91 लाख की अॅान फाइल वित्तीय स्वीकृति एम एन पी स्टेट प्लान के तहत वित्त विभाग की सहमति जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 2022 की नई बी एस आर जारी होने के कारण इस प्रस्ताव की वित्त विभाग से संशोधित सहमति 12 जुलाई 2022 को 3792.85 लाख की जारी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 3742.85 लाख की जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस कार्य की तकनीकी स्वीकृति के प्रस्ताव तकनीकी समिति को प्रस्तुत कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि तकनीकी स्वीकृति के बाद यह निविदा आमंत्रित कर कार्य प्रारंभ करवाया जायेगा।