अनुसूचित जाति पर अत्याचारों के मामलों में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित हो : श्री बैरवा
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
जोधपुर। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
अनुसूचित जाति पर अत्याचार मामलों में तत्काल कार्यवाही करें-
बैरवा ने बैठक में कहा कि अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर जहां भी अत्याचार का मामला ध्यान में आये उस पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों में ढिलाई नहीं बरती जाएं। उन्होने कहा कि कार्यवाही ऐसी हो कि लगना चाहिए की विभाग सजग होकर कार्य कर रहा है। पीड़ित को भी लगे कि सरकार उसके साथ है।
अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की भूमि पर कब्जों के मामले निस्तारित करें-
आयोग अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की भूमि पर कोई गैर अनुसूचित जाति का व्यक्ति कब्जा करता है तो उसके विरूद्व कार्यवाही कर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को उसकी भूमि, भूखण्ड का कब्जा कार्यवाही कर दिलाया जायें। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी देखा जाये कि उसे कब्जा सौंपने के बाद उस व्यक्ति ने पुनः कब्जा तो नहीं कर लिया है। उन्होंने बैठक में तहसीलदारों से सीधे बात कर ऐसे मामलों की जानकारी ली व प्रगति जानी तथा लम्बित प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अनावश्यक देरी नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होंने बैठक में गैर भूमिहीन अनुसूचित जाति के व्यक्तियों का रिकॅार्ड तैयार करने के निर्देश दिए।
एट्रोसिटी मामले समय पर कार्यवाही करें –
आयोग अध्यक्ष ने बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से कहा कि एट्रोसिटी मामले में समय पर कार्यवाही की जाएं। इसमें उसी दिन एफ आई आर दर्ज कर पीड़ित के 164 में बयान दर्ज कर लिए जाएं।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बैठक में जिले में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की भूमि पर कब्जे, एट्रोसिटी व अन्य जुड़े मामलों के बारे में जानकारी दी व लम्बित व निस्तारित प्रकरणों के बारे में बताया। उन्होंने जिले में गायों में लम्पी डिजीज के बारे में जानकारी व अब तक किए गए प्रयासों के बारे में बताया।
बैठक में डी सी पी वेस्ट डा0 अमृता दुहन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कयाल, एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा सहित अन्य विभागों व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।