राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास जोधपुर दौरे पर
दर्शन कर प्रदेश की सर्वांगीण खुशहाली एवं लोकमंगल की कामना की
जोधपुर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास बुधवार शाम जोधपुर पहुंचे।
आयोग के अध्यक्ष जस्टिस व्यास ने जोधपुर के सिद्धनाथ महादेव मंदिर एवं रातानाड़ा गजानंद मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयोग के अध्यक्ष जस्टिस व्यास ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मंगल मूर्ति एवं विघ्नहर्ता गजानन जी के दर्शन कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं लोकमंगल की कामना की।