जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक रहे पाली जिले के फालना व भीटवाड़ा दौरे पर

पाली। जिला कलक्टर नमित मेहता व जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत शुक्रवार को पाली जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने नगर पालिका खुडाला फालना स्टेशन व ग्राम पंचायत भीठवाड़ा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं व  परिवेदना सुनी। उन्होंने जनसुनवाई में आमजन की पेयजल, विद्युत, चिकित्सा ,अवैध अतिक्रमण, सड़क, शिक्षा व पेंशन से संबधित व अन्य विभिन्न प्रकार की जनसमस्याओं व परिवेदनाओ का मौके पर ही निस्तारण किया ।
श्री मेहता ने जिले की पेयजल संबंधी समस्या को लेकर आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी गर्मी के दो महीने चुनौतीपूर्ण है एवं समस्त प्रशासन व अधिकारीगण सुचारू रूप से जलापूर्ति के लिए व जल के नए स्रोतों की संभावनाएं बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी व फ्लैगशिप योजनाओं से जिले का प्रत्येक पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो इसके लिए अधिकारीगण स्थानीय स्तर पर नियमित अंतराल में जनसुनवाई करते रहे।
 उन्होंने खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़ने से वंचित रहे आमजन को तुरंत आवेदन करने को कहा जिससे योजना से लाभान्वित हो सके साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोजगार व पर्यटन विकास की संभावनाएं बनाने के लिए प्रशासन प्रयास करेगा।  
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि पाली जिले में शांति और सौहार्द सदैव ऐसे ही बना रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है। उन्होंने आमजन से सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से बचने की अपील करते हुए कहा कि समस्त नागरिक भी पुलिस प्रशासन का  सहयोग करें जिससे कि जिले का प्रत्येक क्षेत्र अपराध मुक्त रहे। जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी सुश्री धायगुडे स्नेहल नाना  व  खुडाला फालना नगर पालिका में जनसुनवाई के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ललिता रमेश शाह,  उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी रामकिशोर व भीठवाड़ा ग्राम पंचायत में जनसुनवाई के दौरान विकास अधिकारी अतुल प्रकाश ,ग्राम पंचायत सरपंच महेंद्र प्रताप सिंह राजावत सहित पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण ,जनप्रतिनिधि गण व आमजन मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button