लाचू फार्मेसी संकाय के विद्यार्थियों ने सहशैक्षणिक गतिविधियों में दिखाया उत्साह

 जोधपुर। लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, फार्मेसी विंग में फार्माटेक : फार्मेसी परिषद के तत्वावधान में आज कल्चरल एवं सोशल प्लेनेट तथा लिटरेरी एवं साइंटिफिक प्लेनेट के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया।  कार्यक्रम के प्रारम्भ में संकाय के निदेशक प्रो. डॉ. जी. के. सिंह ने अपने  वक्तव्य में कहा कि आज का यह दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है जिसमें केवल किताबी ज्ञान ही नहीं अपितु सहशैक्षणिक गतिविधियों का होना भी अत्यंत आवश्यक है आजकल जॉब इंटरव्यूज में आपके ज्ञान के अलावा आपकी अन्य स्किल्स को भी कई तरह से आँका जाता है इसलिए जरुरी है कि विधार्थी कॉलेज स्तर पर मंच पर आकर विभिन्न तरह की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें ताकि वे अपना सर्वांगीण विकास कर सकें जिसमें कम्युनिकेशन स्किल्स, ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन स्किल्स, पोस्टर प्रेजेंटेशन  इत्यादि महत्वपूर्ण हैं  उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हम हेल्थ प्रोफेशनल्स हैं हम समाज में चेतना और जागरूकता लाने का कार्य कर सकते हैं जिसके लिए हमें स्वयं दृढ़ संकल्पित एवं अनुशासनमय होना होगा। डॉ. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के पहले सत्र में फार्मा प्लेनेट्स एडवाइजर डॉ. मनोज गोयल के नेतृत्व में लिटरेरी एवं साइंटिफिक प्लेनेट के तहत डॉ. सौरभ जैन के संयोजन  में आयोजित हुई गतिविधियों में ‘फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट ऑफ़ कोविड-19’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता में बी. फार्मा. सेमेस्टर छ: की अरबीना ने प्रथम तथा बी. फार्मा. सेमेस्टर आठ की श्रेया सिंघवी ने द्वितीय , ‘फार्मास्यूटिकल डोजेज फ़ॉर्म्स एंड ड्रग डिलवेरी सिस्टम्स’ विषय पर पोस्टर प्रेजेंटेशन में बी. फार्मा. सेमेस्टर छ: की  निधि तंवर ने  प्रथम  तथा बी. फार्मा. सेमेस्टर द्वितीय की कृतिका माथुर ने द्वितीय इसके अलावा ई फार्मा क्विज प्रतियोगिता में बी. फार्मा. सेमेस्टर आठ की श्रेया सिंघवी ने प्रथम तथा बी. फार्मा. सेमेस्टर चार के मयंक भाटी ने द्वितीय, बी. फार्मा. सेमेस्टर आठ के रोहित व्यास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में डॉ. रेनू  सोलंकी एवं डॉ . संदीप अरोड़ा, पोस्टर प्रेजेंटेशन में डॉ. सौरभ जैन एवं डॉ. अनिल पारीक ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. राजकुमार चौहान , डॉ. निखिल बत्रा, डॉ. विजय बंसल एवं डॉ . विपिन माथुर  ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कल्चरल एवं सोशल प्लेनेट के तहत डॉ. संदीप अरोड़ा के संयोजन में  रंगोली प्रतियोगिता में बी. फार्मा. फोर्थ सेमेस्टर की काजल एवं मनीषा  ने प्रथम तथा डिप्लोमा प्रथम वर्ष की रितिका  एवं खुशी ने द्वितीय, फूड विदाउट फायर प्रतियोगिता में बी. फार्मा. सेमेस्टर आठ की अंजलि,  इरा एवं रश्मि ने प्रथम, बी. फार्मा. सेमेस्टर छ: की ऐश्वर्या परिहार, चंदन बोरावड़, हिमांशु, कैलाश ने द्वितीय तथा डिप्लोमा प्रथम वर्ष की रितिका, खुशी, अभिजीत, छवि एवं बी. फार्मा. सेमेस्टर द्वितीय के सौरभ शर्मा, सौरभ गहलोत, वंश सांखला संयुक्त रुप से तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में डॉ. रेनू सोलंकी एवं रुचि अग्रवाल, फूड विदाउट फायर में डॉ. नोएल राहुल शॉ एवं डॉ शिखा बत्रा, मेहंदी में डॉ.ललिता पूनिया एवं डॉ.रेनू सोलंकी ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button