राजस्थान पेंशनर समाज की मासिक बैठक संपन्न
सिरोही। राजस्थान पेंशनर समाज की मासिक बैठक 9 नवंबर को डॉक्टर एके मौर्या, पीएमओ के विशिष्ठ आतिथ्य व गणपतसिंह देवडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष करणसिंह राठौर ने 1 नवंबर से लागू आरजीएचएस के बारे में जानकारी दी व पेंशनर को चिकित्सालय में पर्ची लेने से डॉक्टर से दवाई लिखवाने तक आने वाली कठिनाइयों के बारे में अवगत करवाया। डॉ. मौर्या पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया व मौसमी बीमारियों से बचाव नियमित दिनचर्या करते रहने पर प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता कर रहे देवड़ा ने स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने पर प्रकाश डाला। अंत में मोहनलाल माली ने अतिथियों व पेंशनरों धन्यवाद प्रेषित किया।