60 फीट ऊंचे पक्षी विहार का उद्घाटन
जोधपुर। शहर विधायक मनीषा पंवार ने अनन्त विहार शिकारगढ़ में नवनिर्मित पक्षी विहार का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रभु वरदान फाउण्डेशन के डायरेक्टर राजेश सोनी ने बताया कि 60 फीट ऊंचाई वाला यह पक्षी विहार जोधपुर का प्रथम पक्षीघर हैं। इस पक्षीघर को बनाने में दो माह का समय लगा जो अपने रंग-बिरंगे रंगों से दूर से ही आकर्षित करता हैं, इसमें 700 पक्षियों के घर हैं, पक्षियों के दाना चुगने हेतु एक आकर्षक चबूतरा हैं, जिसमें पक्षियों के पानी पीने के लिए भी सुन्दर व्यवस्था की गई हैं। पक्षी विहार अपने इन्हीं आकर्षणों के कारण लोगों के बीच यह सेल्फी पॉइन्ट बनने जा रहा हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनीषा पंवार ने पक्षी विहार की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में प्रकृति के संरक्षण कार्यों में ऐसे पक्षीघर का निर्माण बहुत ही श्रेष्ठ कार्य हैं, पक्षी और मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैं। इस दौरान विधायक पंवार, दौलतराम सोनी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पक्षी विहार के समीप पक्षियों हेतु पौधारोपण किया गया। विधायक पंवार ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए पौधारोपण अति-आवश्यक हैं। इस हेतु प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए एवं जब तक पौधा, पेड़ का रूप धारण न कर ले तब तक उसकी देख-रेख करनी आवश्यक हैं। विशिष्ठ अतिथि चन्द्रप्रकाश कट्टा, रामस्वरूप कट्टा, यशवन्तराज जसमतिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पक्षी विहार को बनाने वाले भावा भाई पटेल एवं भरत मौर्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गंगश्याम हेडाऊ द्वारा किया गया एवं ऐश्वर्या सोनी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान अरूणा शेखावत ने अपने पति स्व. राजेशसिंह शेखावत के नाम से 50 किलो बाजारा पक्षियों हेतु पक्षी विहार में डालें।