पारीक हितकारिणी सभा की प्रथम बैठक आयोजित
जोधपुर। पारीक हितकारिणी सभा के नवगठन के पश्चात प्रथम बैठक का आयोजन रातानाडा स्थित होटल क्वालिटी इन चंद्रा में किया गया। इस प्रथम बैठक का नाम परिचय: 2021 रखा गया। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया।
प्रथम सत्र में पारीक हितकारिणी सभा द्वारा बहुप्रतीक्षित भवन निर्माण हेतु पूर्व में व्यास परिवार बुड़किया द्वारा शिकारगढ़ स्थित शंखेश्वर नगर में समर्पित 11979 स्क्वायर फ़ीट भूमि का समस्त नवनिर्वाचित सदस्यों के अवलोकन का कार्यक्रम रखा गया। तत्पश्चात द्वितीय सत्र में प्रथम बार कार्यकारिणी सदस्यों के पारस्परिक सम्मेलन, मनोनयन-पत्र वितरण एवं आगामी विस्तारित अतिरिक्त भूखण्ड की उपलब्धता हेतु आर्थिक संसाधनों की पूर्ति के लिए महत्वपूर्ण सुझावों हेतु बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक सदस्यों सुशील व्यास, हरिनारायण पारीक, माधवप्रसाद व्यास, नेनालाल पारीक, बाबूलाल जोशी एवं भंवरलाल पारीक द्वारा श्री महर्षि पराशर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पण से किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात पारीक हितकारिणी सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का परिचयात्मक सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया। स्वागत अभिनदंन के पश्चात नवनिर्वाचित संरक्षक, कार्यकारिणी सदस्यों, सहवृत सदस्यों एवं जिला प्रभारियों को मनोनयन-पत्र वितरित किए गए। चर्चा के पश्चात निर्णय हुआ कि पारीक हितकारिणी सभा के अधीन महर्षि पराशर भगवान के नाम से एक ट्रस्ट का निर्माण किया जाए एवं ट्रस्ट के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से पारीक भवन का निर्माण किया जाए। उपस्थित सदस्यों में से अधिकांश सदस्यों ने भविष्य में निर्मित ट्रस्ट में ट्रस्टीशिप हेतु अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उपस्थित अधिकांश सदस्यों ने अर्थ उपलब्धता हेतु अहम घोषणाएं की। जिला प्रभारियों में बाड़मेर से लक्ष्मीनारायण पारीक, नागौर से बृजमोहन पारीक ने भी अपने अहम सुझाव दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार पारीक व अशोक पारीक, उपाध्यक्ष दिनेश व्यास, लालचंद पारीक, जगदीश पारीक, कोषाध्यक्ष उमेश पारीक, सहकोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, प्रचार प्रभारी राजेन्द्र पारीक, संगठन सचिवों में रामनिवास पारीक, नरेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश पारीक, सहवृत सदस्यों में कैलाश पारीक, बालकिशन व्यास, हरिओम जोशी, रतनलाल जोशी, भगीरथ त्रिवेदी, सत्यनारायण पुरोहित तथा कार्यकारिणी सदस्यों में भूपेंद्र पारीक गुलजार नगर, लवजीत पारीक, जयप्रकाश पारीक पूनासर, मांगीलाल पारीक तिलक नगर एवं ऋतुराज पारीक उपस्थित रहे।