प्रशिक्षण के समापन पर बैंक मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित

जोधपुर। आईसीआईसीआई आरसेटी द्वारा बैंक मित्रों के लिए छह दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण का समापन हो गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रबंधक राजीविका छोटूराम कुमावत ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जल्दी ही अपना काम शुरू करें। भारत सरकार जो वित्तीय व बैंकिंग सेवाएं ग्रामीण स्तर पर देना चाहती है वह आपके माध्यम से जन-जन तक पहुंचाए। साथ ही उन्होंने बैंक मित्र व राजीविका की विस्तृत जानकारी दी। आरसेटी जोधपुर के प्रोग्राम मैनेजर पारितोष त्रिपाठी ने बताया कि आईसीआईसीआई आरसेटी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का एक भाग है जो आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रायोजित एवं आईसीआईसीआई फाउन्डेशन द्वारा समावेशी विकास के लिए संचालित है। प्रशिक्षण समन्वयक जितेश आडवाणी ने बताया कि वन जीपी वन बीसी मिशन के अन्र्तगत जोधपुर से 22 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। आईआईबीएफ द्वारा लिए गए ऑनलाइन परीक्षा में 22 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक पास किया तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सीएल गुलेच्छा, अक्षय कौशिक, राहुल भण्डारी, दिलिप अरोड़ा, ठाकरराम पटेल, सवाईसिंह, नरेन्द्र सिंह, हसन अली उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button