राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडिय़ों का किया सम्मान
जोधपुर। ओलंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों द्वारा विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने पर जोधपुर के खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने व प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से स्थानीय ओमशक्ति संगठन द्वारा गोल बिल्डिंग चौराहा पर जोधपुर के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के संयोजक मुकेश लोढ़ा व सह संयोजक रामस्वरूप प्रजापत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बॉक्सिंग में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सार्थक आचार्य, शिप्रा राठौड़, चिरांगी चौहान, विशू में असरार खान, मंजू चौधरी, गोला फेक में मोहित भाटी, जेवलिन थ्रो में उमा चौधरी सहित जोधपुर के राष्ट्रीय खेल पदक विजेताओं का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी खिलाडिय़ों, आमंत्रित अतिथियों और आम जनता का मुंह मीठा करवाया गया।
कार्यक्रम में महापौर दक्षिण वनिता सेठ, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, जितेंद्र राज लोढ़ा, राजेन्द्र बोराणा, विजय राजोरिया, डॉ नीलम मूंदड़ा, महेंद्र तंवर, ललित शर्मा, महेश भट्टड़, पुरषोत्तम खेमनानी, ललित गोयल, महेंद्र दैया, पुष्पा जैन, डैने रूपानी, सुनील कोठारी, मुकेश लोढ़ा जूनियर, दयाराम सियोटा सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।