पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
जोधपुर। झालामण्ड स्थित श्री श्रीयादे माता पावन धाम पर वार्ड नंबर 44 की पार्षद मूमल प्रजापत के नेतृत्व में 51 पौधे लगाए गए।
मनोज सिनावडिया ने बताया कि समाज सेवी दशरथ बनावडिया द्वारा इस अवसर पर खाद्य सामग्री के 51 पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नेमीचंद तेनगरीया, दयालराम सिनावडिया, मुन्नालाल बटाणिया, खेताराम, दशरथ बनावडिया, भीयाराम प्रजापत, विष्णु नागोरी, सुनिल लोदवाल, बाबुलाल कवाडिया इत्यादि ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।