चीन की दोहरी नीति से विश्व को संभावित खतरा: डॉॅ. मिश्रा

जोधपुर। महिला पीजी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग एवं सीमा संघोष के संयुक्त तत्वावधान मे भारत तथा विश्व के समक्ष चीन द्वारा आर्थिक एवम सामरिक चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा के डॉॅ. विवेक मिश्रा, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष और आर्यभट्ट कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉॅ. शिव पूजन पाठक प्रमुख वक्ता के रूप मे उपस्थित हुए। विषय समन्वयक के रूप मे डॉॅ. उम्मेद सिंह इंदा भी उपस्थित रहे।
डॉॅ. विवेक मिश्रा ने चीन की हिंद प्रशांत रणनीति पर विस्तार पूर्वक व्याख्या की। चीन की विस्तारवादी, अधिनायकवादी, अलोकतांत्रिक विचारधारा से विश्व पर होने वाले खतरे का बारीकी से विवेचन किया। इस विशेष व्याख्यान में डॉ शिवपूजन पाठक ने चीन के अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों की विस्तार से चर्चा की। विषय समन्वय के रूप में डॉॅ. उम्मेद सिंह इंदा ने चीन के दोहरे चरित्र पर प्रकाश डाला। इस वेबिनार में बड़ी संख्या में कई विश्वविद्यालयों एवं राजकीय महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी। वेबिनार की संयोजिका डॉ सीमा हटीला ने विषय का परिचय देते हुए चीन की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति और अति महत्वाकांक्षी इच्छाओं पर प्रकाश डाला। सहसंयोजिका डॉॅ. ममता भाटी ने मुख्य वक्ताओं का परिचय दिया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ मनोरमा उपाध्याय द्वारा किया गया। वेबिनार के अंत में संस्था के अध्यक्ष प्रो एसपी व्यास ने आभार प्रकट किया। सीमा संघोष के विनोद पालीवाल, सुरेंद्र सुराना, पुष्पा जांगिड़, तरुण अग्रवाल, रामनिवास, सुधांशु टाक आदि उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button