जोधपुर की बिंदु टाक को मिली आईआईयू की मानद् उपाधि
जोधपुर। आईआईयू का द्वितीय दीक्षान्त समारोह जयपुर के पांच सितारा होटल क्लार्क आमेर में सम्पन्न हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करनी वाली 56 प्रतिभाओं को मानद् डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जोधपुर की लाइब्रेरियन बिंदु टाक को इंटरनेशनल इंटर्नशिप विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह के मौके पर डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया।
जोधपुर की बिंदु टाक के शोध का विषय यूटिलाइजेशन ऑफ स्कूल लाइब्रेरी रिसोर्सेज था। टाक का सम्मान संपूर्ण जोधपुर विशेषकर बोरुंदा के लिए एक गौरव का विषय है। बिंदु टाक पुस्तकालय के क्षेत्र में एक विशेष स्थान रखती है और विभिन्न वर्चुअल मोड पर पुस्तकालय से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान भी दिए गए हैं।
दीक्षांत समारोह के दौरान आईआईयू फाउंडर व एशिया हेड डॉ. पीयूष पंडित, मणिपाल विश्विविद्यालय की डीन प्राची गौड़ और विभिन्न प्रान्त से आए गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। आईआईयू फाउंडर व एशिया हैड पीयूष पंडित ने कहा कि उनका सपना है कि ऑनलाइन पुस्तकालय का विशाल प्लेटफार्म खड़ा किया जाए, जिससे कोई भी विद्यार्थी किसी पुस्तक के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह पाए।