रेलवे यूनियनों ने रेलवे अस्पताल की समस्याओं को उठाया

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने जोनल मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ सामन्ता रॉय के जोधपुर आगमन पर उनसे मिलकर रेलवे अस्पताल की समस्याओं को उठाया तथा उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में एक साल से लम्बित चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों का भुगतान करने, लम्बे समय से बीमार चल रहे रेल कर्मियों के लिये समय पर मेडिकल बोर्ड का गठन करने की मांग की।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मण्डल सचिव व जोनल कार्यकारी महासचिव अजय शर्मा तथा मण्डल अध्यक्ष भरत जोशी के साथ एक प्रतिनिधि मण्डल ने डॉ सामन्ता रॉय से मिलकर रेलवे अस्पताल के मेडिकल व सर्जिकल वार्ड की खराब होती स्थिति पर प्रकाश डाला। वहीं जूनियर महिला चिकित्सक को विशेषज्ञ के रूप में लगाने, दोनों खराब एम्बुलेंस को ठीक करवाने, मरीजों को रेफर करने में आनें वाली दिक्कतों, लोकर परचेज की दवाइयों की समय पर सप्लाई नहीं होने, लैब को आधुनिक बनाने सहित अन्य समस्याओं पर प्रकाश डाला जिस पर सीएमडी ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। यूपीआरएमएस के प्रतिनिधि मण्डल में राजेश शर्मा, सुल्लतान सिंह मीणा, गौरव गोदारा, पारस चौधरी, धर्मेन्द्र शर्मा, मुकेश मीणा, विनय कुमार, खुश कुमार, यक्षेन्द्र गौड़, बाबूलाल चैधरी, मनोहर विश्नोई, रवि प्रकाश चौहान तथा अन्य पदाधिकारी साथ थे।
वहीं नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा निदेशक को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चटर्जी के कक्ष में साफा व माला पहना कर स्वागत करते हुए रेल कर्मचारियों की अस्पताल संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर निवारण की मांग की गई। ज्ञापन देते समय को रामनिवास चौधरी, बजरंग सिंह राठौड़, सुनिल टाक, मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह, परमानन्द गुर्जर ज्योतिपकाश माथुर, अशोक सिंह मेडतिया, अशोक शर्मा, मनोज शर्मा सहित सीएमएस, डॉ. मंगला चारण भी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button