सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया

जोधपुर। शहर के सीवरेज पानी को उपचारित करने को लेकर बासनी बेंदा में निर्माणाधीन 40 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने निरीक्षण किया, साथ ही एसटीपी प्लांट परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आगाज किया। आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम दक्षिण बासनी बेंदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर पर 1 सप्ताह में करीब 500 पौधारोपण करेगा। महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने बताया कि करीब 71.46 करोड रुपए की लागत से 40 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है जिसमें करीब 54.37 करोड रुपए एसटीपी प्लांट की निर्माण लागत होगी, वही 15 वर्षों के रखरखाव के लिए 17.09 करोड रुपए की राशि का व्यय किया जाएगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बनने से शहर का अधिकांश सीवरेज पानी उपचारित हो सकेगा। उन्होंने संवेदक फर्म धारपूरे इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को निर्धारित समय अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही निगम अधिकारियों को निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए नगर निगम दक्षिण सतत प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आगामी मानसून सीजन में बासनी बेंदा एसटीपी प्लांट परिसर के आसपास के क्षेत्र में लगभग 500 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसटीपी प्लांट पर कार्यरत निगम कर्मचारियों व संवेदक कंपनी कर्मचारियों को इन पौधों का संरक्षण करने का भी संकल्प दिलाया गया है। इस दौरान एसई विनोद व्यास, एक्सईएन आलोक माथुर, एईएन शिल्पा जोशी संवेदक फर्म प्रतिनिधि दीपक भंडारी मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button