पापड़ पिकल एंड मसाला पाउडर मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

जोधपुर। आईसीआईसीआई ग्रामीण उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा उनके सामाजिक व आर्थिक सुधार के लिए 10 दिवसीय पापड़ पिकल एंड मसाला पाउडर मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण के शुभारम्भ पर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव रैना शर्मा मौजूद रही।
उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आईसीआईसीआई आरसेटी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अच्छाा काम कर रही है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने महिलाओ को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के युग में महिला किसी से कम नहीं हैै। उन्होंने कल्पना चावला, गीता फोगाट, मीरा बाई चानू, रूमा बाई जैसी महिलाओं का उदाहरण देते हुए समझाया कि हमें अपने आप को कमजोर नहीं समझना है तथा स्वयं को सक्षम बनाकर घर, समाज व देश के विकास में अपना योगदान देना है।
आरसेटी के प्रोग्राम मैनेजर पारितोष त्रिपाठी ने बताया की आईसीआईसीआई आरसेटी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का एक भाग है, जो आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रायोजित एवं आईसीआईसीआई फाउन्डेशन द्वारा समावेशी विकास के लिए संचालित है। कार्यक्रम में प्रशिक्षण समन्वयक जितेन्द्र नाथ ने संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि पापड़ पिकल एंड मसाला पाउडर मेकिंग में उन्हे अचार, मसालों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही स्वयं का रोजगार प्रारम्भ करने व वित्तीय मदद के लिए लोन के बारे में बताया जाएगा। समारोह में आरसेटी के वागाराम पटेल सरपेच मोगडा, जितेश आडवाणी, मनोहर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button