लवकुश व बालिका गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया

जोधपुर। संप्रेषण एवं किशोर गृह समिति की अध्यक्ष और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव रैना शर्मा द्वारा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित लव कुश बाल विकास केंद्र व गायत्री बालिका गृह तथा बाल शोभा संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया।
उक्त गृहों में निवासरत बालक-बालिकाओं के स्वास्थ्य, खान-पान, अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कोविड-19 की पालना हेतु केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करने हेतु निर्देश प्रदान किए। इसी क्रम में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान की पालना में शताब्दी सर्किल पर अस्थाई रूप से रह रहे राव/भाट समुदाय की महिलाओं के मध्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव रैना शर्मा ने महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित विभिन्न कानूनी जानकारी प्रदान की तथा साथ ही भ्रूण हत्या न करने की जानकारी प्रदान करते हुए उसके दुष्प्रभावों के बारे में बताया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button