पक्षियों के लिए परिंडे लगाए

जोधपुर। ग्लोबल रिलीफ सोसायटी एव मनोकमेश्वर पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में चांदपोल के बाहर पक्षी धाम के पीछे मिनका नाडी में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी व सचिव मीना सांखला ने बताया कि कार्यकम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत घोष के सान्निध्य में परिंडे लगाए गए। सोसायटी पिछले कई वर्षों से पक्षियों के दाना पानी के लिए परिंडे लगा रही है। कार्यकम के संयोजक मनोज सोनी व मनोकमेश्वर पर्यावरण समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि मिनका नाड़ी मे बहुत अधिक संख्या में पक्षियों का आना रहता है इसी कारण पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए यहा परिंडे लगाए गए। कार्यकम में ग्लोबल रिलीफ सोसायटी अध्यक्ष शिव कुमार सोनी, मीना सांखला, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, उपाध्यक्ष नीता खटोड़, डॉ. भूपेन्द्र जोशी, रक्षित सोनी ने परिंडे लगाए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button