शिविर में मधुमेह जांच कर परामर्श दिया
जोधपुर। लाल बून्द जि़न्दगी रक्षक सेवा संस्थान द्वारा नि:शुल्क मधुमेह जांच व परामर्श शिविर रविवार को एमडीएम अस्पताल के सामने लाल बून्द हैल्थ केयर सेंटर में आयोजित किया गया।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ ने बताया कि शिविर में चिकित्सक डॉ. रमेश चन्द्र सीरवी द्वारा डायबिटीज़ मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर संयोजक रवि तिवाड़ी ने बताया कि भाग दौड़ भरी जिंदगी में उचित खान पान नहीं होने के कारण इस रोग की अधिकता को देखते हुए संस्था द्वारा हर माह के दूसरे रविवार को मधुमेह विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। शिविर में पूर्व पंजीयन करवाने वाले मरीजो की जांच की गई। शिविर में मरीजों की डायबिटीज़ से सबंधित चिन्हित जांचे भी नि:शुल्क की गई। शिविर का राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने भी निरीक्षण किया।