राजकुमार व्यास बने निर्विरोध अध्यक्ष

जोधपुर। पारीक समाज जोधपुर की शीर्षस्थ संस्था श्री पारीक हितकारिणी महासभा के अध्यक्ष पद के चुनाव पारीक समाज की प्राचीन स्थली चांदपोल स्थित पारीक बगीची में सम्पन्न हुए, जिसमें हितकारिणी महासभा के संरक्षक सदस्यों द्वारा राजकुमार व्यास को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव से पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल पारीक ने अपने कार्यकाल में समाज एवं निवर्तमान कार्यकारिणी की ओर से मिले सहयोग हेतु सभी का आभार जताते हुए अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। निवर्तमान उपाध्यक्ष चंद्रशेखर व्यास ने अध्यक्ष पद हेतु राजकुमार व्यास के नाम का प्रस्ताव किया जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन करते हुए व्यास को इस पद हेतु उचित उम्मीदवार बताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने सभी का आभार जताते हुए भविष्यगत योजनाओं पर कहा कि अब समय आ गया है महासभा के कार्यक्षेत्र का विस्तार किया जाए, इसे जिला स्तर से उठाकर सम्भाग स्तर की संस्था बनाया जाए जिसमें समाज के युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। व्यास ने कहा समाज के युवा वर्ग के साथ से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। इस अवसर पर सुशील पारीक, दिनेश व्यास, योगेश व्यास, श्रीकिशन पारीक, श्रीनिवास पारीक, नरेंद्र पारीक, राधेश्याम जोशी, बालकिशन व्यास, हरिओम जोशी, जुगलकिशोर तिवारी, लालजी पारीक, कानजी पारीक, नरेंद्र पारीक, कैलाश पारीक, सुनील पारीक, रतनलाल व्यास, भागीरथ तिवारी, मुरली पारीक सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button