रेड ड्रेस थीम पर आयोजित हुआ अवार्ड फंक्शन
जोधपुर। लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव और आईएनआईएफटी के संयुक्त तत्वावधान में आईएनआईएफडी संस्थान में अवॉर्ड फंक्शन समारोह संपन्न हुआ। इसकी थीम रखी रेड ड्रेस कोड रखी गई थी।
कार्यक्रम आयोजिका उषा गर्ग व विमल सेठ ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वर्चुअल सकारात्मक कार्यक्रम से लोगों का उत्साह व जोश बढ़ाने के लिए पुरानी हीरोइनों का हेयर स्टाइल, पुरानी हीरोइनों का मेकअप, पुराने गानो को भी फॉलो करते हुए अवॉर्ड फंक्शन में कई प्रस्तुतियां दी गई। इसमें शिवम नाट्यालय से गुरु मंजूषा की टीम ने प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एडवोकेट विमल प्रकाश सेठ और विशिष्ट अतिथि तमन्ना ब्यूटी पार्लर की संचालिका अनीता पंवार, एनआईएफडी के चेयरमैन नवीन मोहनोत थे। आयोजिका उषा गर्ग व अरुणा पटेल द्वारा माला व साफा से तीनों अतिथियों का स्वागत किया गया।