स्वामी निश्चलानंद का प्राकट्योत्सव मनाया
जोधपुर। गोवर्धनपीठ पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का 79वां प्राकट्योत्सव चौपासनी रोड़ स्थित मानधना भवन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। आदित्य वाहिनी राजस्थान के संयोजक मोतीलाल रंगा ने बताया कि शंकराचार्य के दीर्घायु की मंगल कामना के लिए पूरे राजस्थान में रुद्राभिषेक, शिव पूजन आराधना, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, विचार गोष्ठी, सत्संग प्रवचन, भजन, संकीर्तन के साथ वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जयपुर में आदित्य वाहिनी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, भीलवाड़ा मे देवीदयाल बोहरा एवं बीकानेर मे मानवेंद्र, सांचोर में भरत पुरोहित के सानिध्य में, साथ ही सिरोही, जालोर, पोकरण, फलोदी व जैसलमेर में भी मनाया गया। इस अवसर पर सीए मनमोहन बंसल, अधिवक्ता प्रेम रतन पुरोहित, अधिवक्ता प्रेम दयाल बोहरा, आनंदी लाल रंगा, किशोर रंगा, रमेश पुरोहित व संजय सिसोदिया शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।