रेलवे कर्मचारियों को एनडब्ल्यूआरईयू की जानकारी दी

जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन (एनडब्ल्यूआरईयू) मण्डल कार्यालय में बैठक हुई जिसमें रेलवे कर्मचारियों को एनडब्ल्यूआरईयू की जानकारी दी गई।
बैठक में सर्वप्रथम सहायक महामंत्री संजय मीणा, मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनिवास चौधरी को शाखा सचिव ज्योतिप्रकाश माथुर व शाखा अध्यक्ष कमलेश पुरोहित द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि यह संगठन सीधे ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फैडेरशन से जुड़ा हुआ है जिसकी स्थापना सन् 1924 में हुई। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि आज का युवा संगठन की कार्यप्रणाली से पिछड़ा हुआ है हमें युवा साथियों को अधिक से अधिक जाग्रत करना होगा तभी हम एकजूट होकर संघर्ष को सफल बना पायेंगे। सभा का संचालन मण्डल कोषाध्यक्ष सुनील टांक ने किया तथा सभा की अध्यक्षता कमलेश पुरोहित द्वारा की गई। सभा को ज्योतिप्रकाश माथुर, महेन्द्र सिंह सबरवाल, परमानन्द गुर्जर, शशिभूषण सिंह, रामकिशोर मीणा, शाहरूख अहमद, निम्बाराम, दुर्गालाल ने सम्बोधित किया। सभा में बन्ने सिंह पंवार, बिलाल खां, अरूण बिस्सा, गजेन्द्र सिंह राठौड, रामेश्वर व्यास, चन्द्रप्रकाश पुरोहित, भंवर सिंह दहिया, ओमपाल चौधरी, मनीष व्यास, दिलीप सिंह, विजयराम, अमृतलाल, नन्दकिशोर, जैनेन्द्र पाल सिंह, दिनेश कुमार भाटी, रूप सिंह मीना, धूड़ाराम, हरजीराम सहित कई कार्यकर्ताओं ने मास्क व सोशियल डिस्टेन्स के साथ भाग लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button