सीआरपीएफ परिसर में 1030 पौधे लगाए

जोधपुर। सीआरपीएफ के पालड़ी खिंचियान स्थित नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र में शहीद बख्तावर सिंह वाटिका में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक भूपत सिंह चौहानद्वारा वृक्षारोपण कर की गई। वृक्षारोपण अभियान के तहत सीआरपीएफ परिसर में 1030 पौधे लगाए गए। इस मौके पर संस्थान के पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्राचार्य दलजीत सिंह द्वारा भी वृक्षारेापण किया गया। कार्यक्रम में एनजीओ गौकल्याण केन्द्र के संचालक सुरेन्द्र सुराना द्वारा संस्थान को वृक्षों को पानी देने के लिए सूक्ष्म सिंचाई एवं उन्नत सिंचाई प्रणाली भेट की गई। इस मौके पर प्रोफेसर एसएस टाक, आकाश मेहता ने भी संस्थान में वृक्षारोपण कार्यक्रम में काफी सहयोग किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक भूपत सिंह चौहान द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने एवं इस प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एवं भविष्य मे इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन करने के लिए सजग प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सीआरपीएफ कैंम्पस में वाटिका का नाम सिपाही शहीद बख्तावर सिंह के नाम पर रखा गया हैं, जो मूलत: नागौर जिले के निवासी है। उन्होंने देश सेवा व मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। सिपाही बख्तावर सिंह को मरणोपरांत वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस और अग्निशमन सेवा पदक से अलंकृत किया गया था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button